नई दिल्ली
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से कर्नाटक के 58,545 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान हुआ है। राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है। बता दें कि कर्नाटक की जनता 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 13 मई को राज्य में वोटों की गिनती होनी है।
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमें 125 से ज्यादा सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए 2-3 लोग हैं, लेकिन आलाकमान और विधायक तय करेंगे।

More Stories
एमपी कांग्रेस में संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, ओंकार, सिद्धार्थ सहित कई जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है
चुनावी मोड में BJP, MP की कमजोर 70 विधानसभा सीटों पर मंत्रियों की ड्यूटी, रणनीति का हिस्सा
संसद में विवादित बयान: गिरिराज सिंह का आरोप—‘राहुल गांधी LoP की तरह नहीं, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे’