कर्नाटक
अभिनेता प्रकाश राज ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है।' कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधावर 10 मई को 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच बेंगलुरु में मतदान के बाद अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतदान करने के लिए अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) बुधवार सुबह बेंगलुरु के शांति नगर में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज ने लाइन में लगकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया और वोट डाला।

More Stories
‘हिंदुत्व से जुड़ रहीं बेटियां ही निशाने पर क्यों?’ कंगना रनौत का नया बयान, धर्म परिवर्तन पर उठाए सवाल
हेट स्पीच केस में अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR की मांग खारिज
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी