जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं हैं। महबूबा मुफ्ती की कार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आई कार की तस्वीरों से ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी भीषण होगी। जिस काली स्कॉर्पियो में महबूबा मुफ्ती सवार थीं, उसके ड्राइवर को चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती गुरुवार को श्रीनगर से अनंतनाग जा रही थीं, इस दौरान अनंतनाग के संगम बिजबेहड़ा के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। महबूबा मुफ्ती अग्नि पीड़ितों से मिलने के लिए अनंतनाग के खानबल की तरफ रवाना हुई थीं। कार हादसे के बाद वह अन्य वाहन के जरिए अनंतनाग के खानबल की तरफ रवाना हो चुकी हैं।
महबूबा मुफ्ती की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। उनकी बेटी इल्तिजा ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि महबूबा मुफ्ती की कार आज अनंतनाग के रास्ते में एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। ऊपरवाले की कृपा से मुफ्ती और उनके सुरक्षा अधिकारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

More Stories
42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत
दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान
हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल