रायपुर.
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।
पिछले दिनों पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

More Stories
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
शहडोल के वन बाघों और हाथियों के लिए नेचुरल कॉरिडोर— 4 टाइगर रिजर्व्स को जोड़ने में अहम भूमिका
भारत मंडपम में महका बालाघाट का चिन्नौर चावल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला भव्य मंच