आबूरोड.
एक साल पहले ट्रक से जब्त शराब तस्करी के मामले में वांछित शराब सप्लायर को आबुरोड पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार इस मामले में आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा जाणियों की ढाणी, चितलवाना, जिला सांचौर निवासी प्रकाश पुत्र मोहनलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।
एक साल पहले पुलिस द्वारा मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 618 कार्टन जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस मामले में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- ‘मैं मांझी की बेटी हूं’