लखनऊ
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को सख्त नसीहत दी है। सूत्रों के मुताबिक के प्रधानमंत्री ने राम मंदिर को लेकर पार्टी नेताओं से संवेदना बरतने के लिए कहा है। उन्हें फालतू बयानबाजी ना देने की बात कही है।
पीएम ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि 22 जनवरी को आपको सचेत रहना है। आपको आस्था दिखाना है ना कि गुस्सा। उन्होंने कहा कि सरकार की मर्यादा को आप लोग बनाए रखें। नेताओं को बयान बाजी से बचा होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इस बात का ध्यान रखें। 22 जनवरी के बाद लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराए। अपने इलाके के लोगों को राम मंदिर लेकर आए।
बता दें कि भाजपा ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह का देश भर में बूथ स्तर पर सीधा प्रसारण करने की तैयारी में है। यह समारोह 22 जनवरी, 2024 को होने वाला है। सूत्र ने कहा, "इस तरह, आम जनता श्री राम लला के दर्शन कर सकती है और अभिषेक समारोह देख सकती है।"

More Stories
NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते
नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत
8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?