यातायात पुलिस ने की बुलेट पर कार्रवाई
मंडला
जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस ने आज ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए पटाखा फोड़ने वाले एवं तेज़ आवाज़ करने वाले बुलेट के जप्त साइलेंसर को चौराहे पर बुलडोजर से नष्ट कराया ।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने तेज़ आवाज़ करने वाले एवं पटाखा फोड़ने वाले बुलेट साइलेंसर को जप्त कर यह कार्यवाही की । ज्ञात हो कि कुछ दिन से शहर की सड़कों पर फ़र्राटे से दौड़ लगती व तेज आवाज़ बुलट से राहगीर परेशान थे ,जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बुलेट चालकों को पकड़ा और उनके साइलेंसर को ज़ब्त किया ।यातायात पुलिस ने बताया कि बुलेट में लगे अमानक और अवैध साइलेंसर आम जन को परेशान करते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं राहगीरों को परेशानी होती है ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी एवं उनके साइलेंसर को ज़ब्त कर भारी चालान बनाया जावेगा।

More Stories
जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन की याचिका मंजूर, राज्य सरकार, चुनाव आयोग और तीन राज्यसभा सांसदों को नोटिस
पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र का व्यक्तित्व और कतित्व योगदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में सहारा की 75 फाइलें फिर खुलीं, निवेशकों का फंसा पैसा लौटाने एक्शन में CID