कांकेर.
कांकेर-पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की रविवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 8:00 बजे के आसपास असीम राय पखांजूर यूनियन संघ में पहुंचे थे और कार्यालय से बाहर निकलता देख मोटरसाइकिल में बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने असीम राय की कनपटी पर बंदूक तानते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद राय नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने असीम राय को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पूरी घटना पखांजूर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है, ऐसे में पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं फिलहाल दोनों नकाबपोश आरोपी फरार है।

More Stories
नक्सल प्रतिबंधों के बीच बदली तस्वीर, अबूझमाड़ के ग्रामीण पहली बार बनवाने पहुंचे ड्राइविंग लाइसेंस
रायपुर कोर्ट परिसर में चाकू लेकर पहुंचे 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस के चेकिंग अभियान में 8 संदिग्ध भी पकड़े गए
अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि