मुंबई
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से हराया। हरमनप्रीत एंड कंपनी से मिले 131 रन के लक्ष्य को कंगारू टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 34 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, एलिसा हीली ने 26 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा में 2 विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 130 रन लगाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन दीप्ति शर्मा ने बनाए। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

More Stories
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले इंदौर में पहली बार साइंटिफिक रोलर, इंग्लैंड की रिसर्च से तैयार हो रही पिच
भारत-वेस्टइंडीज T20 का जबरदस्त क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे हजारों फैन्स
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम के बने कप्तान