भोपाल
जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 7 जनवरी को खंडवा जिले एवं 8 जनवरी को इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह 7 जनवरी को सुबह 10 बजे खंडवा से प्रस्थान कर जिले के विभिन्न ग्रामों में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन रात 10 बजे खंडवा के कलाप्रेमी संस्थानों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
मंत्री डॉ. शाह 8 जनवरी को सुबह 11 बजे खंडवा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे इंदौर पहुँचेंगे तथा दोपहर 2 बजे से रेसीडेंसी कोठी इंदौर में सभी विभागीय अधिकारियों की संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री डॉ. शाह शाम 6 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुँचेंगे।

More Stories
भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक नियुक्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी नियुक्ति