भोपाल
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधाओं में और इजाफा होंने जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग दो सौ करोड़ रुपए खर्च कर ई नगर पालिका पोर्टल 2 शुरु करेगा जिसमें नागरिकों को 24 तरह की नागरिक सुविधाओं का लाभ मोबाइल एप के जरिए मिल सकेगा। इससे नगरीय निकायों से जुड़े काम अब और आसान हो सकेंगे।
वहीं आयुक्त भू अभिलेख और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालयों को अब एक किया जाएगा। इन प्रस्तावों पर गुरुवार को कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई। कैबिनेट बैठक में आयुक्त भू अभिलेख कार्यालय और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय और उनके अधीनस्थ कार्यालयों के एकीकरण और पुनर्गठन किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। ई नगर पालिका पोर्टल-2 के जरिए मोबाइल एप, वाट्सएप आधारित सुविधाएं शुरु की जाएंगी। आमजन 24 तरह की नागरिक सुविधाओं का लाभ इस पोर्टल से मोबाइल एप के जरिए उठा सकेगा। इसमें टैक्स जमा करने से लेकर सफाई, सीवरेज और अन्य सेवाओं को लेकर शिकायत भी की जा सकेगी।

More Stories
टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना
जबलपुर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खाद्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव को किया तलब, जानें क्या है मामला