मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की तारीफ की है। अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘खो गए हम कहां’ का प्रीमियर 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ है। आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने खो गए हम कहां की तारीफ की है।
आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म खो गए हम कहां का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘लव इट’ (इस फिल्म से प्यार हो गया)। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ‘खो गए हम कहां’ फिल्म देखने का एक एक्सपीरियंस बहुत अलग था…फिल्म की स्टोरी,एक्टिंग और डायरेक्शन बहुत अच्छा था.. अभी हम जिस समय में रहते हैं और जिन मुद्दों से हम जूझते हैं, उन्हें बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म खो गए हम कहां फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। ये तीनों दोस्त- इमाद, अहाना और नील अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी आॅनलाइन पहचान को अपने वास्तविक स्वरूप के साथ बैलेंस करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

More Stories
गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’
‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल
‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा