नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। संक्रमण के उपचाराधीन मामले 4,309 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी थी। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकडों के अनुसार, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। देश में इससे पहले 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए थे। ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।
इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

More Stories
E100 और E85 फ्यूल से चलेंगी कारें, केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को दी मंजूरी
18 घंटे काम करने के बाद भी पति से आधी सैलरी, दक्षिण कोरिया की महिला की कहानी पर छिड़ी बहस
चीन से तनाव के बीच ITBP की बड़ी तैयारी, LAC पर जवानों की तैनाती तेज करने के लिए खरीदे जाएंगे 24 वाहन