खंडवा
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार शाम 5:15 बजे ओंकारेश्वर के निकट कोठी हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर क्षेत्रीय विधायक नारायण पटेल ने उनका स्वागत किया। संभागायुक्त इंदौर मालसिंह, एडीजी राकेश कुमार गुप्ता, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीपैड पर स्थानीय नागरिकों से भी मिले।
यहां से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ओंकारेश्वर में महंत मंगलदास त्यागी के आश्रम में दर्शन और पूजन किया। रात्रि में वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन करेंगे। वहीं रात्रि विश्राम मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सैलानी टापू पर करेंगे।

More Stories
पार्क में ‘घोड़े की मौज’: तीन दिन से घास चर रहा था, नगर पालिका ने किया ‘गिरफ्तार’
बालाघाट में पुलिस का अनोखा ऑपरेशन: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची टीम, रेत माफिया के ट्रैक्टर जब्त
श्रमिकों के लिए बड़ा प्लान: मंत्री विजयवर्गीय बोले— LIG और EWS के बहुमंजिला आवास बनाएं