भोपाल
साल 2023 खत्म होने को है और 2024 में जनता की समस्याओं के निराकरण की तैयारी अभी से कर ली गई है। जिस तरह से 2023 में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। उसी तरह 2024 में भी 4 लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को सुलझाने का लक्ष्य रखा गया है।
कब लगेगी नेशनल लोक अदालत
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2024 की पहली लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद 21 मई, 9 सितंबर और फिर 9 दिसंबर को अदालत लगाई जाएगी। सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से लोक अदालत के आयोजन से एक माह पूर्व तैयारियां पूरी कर लेने को कहा गया है।
उपभोक्ताओं को मिलता है फायदा
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किया जाता है। किसी भी प्रकरण का अगर निराकरण नहीं होता है तो न्याय शुल्क लौटाया भी जाता है। नेशनल लोक अदालत लगाए जाने से पक्षकारों के समय की बचत होने के साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी प्राप्त होती है। लोक अदालत के दौरान टेलीफोन, नगर निगम, बिजली कंपनी लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए तरह-तरह की छूट भी देती हैं। नगर निगम द्वारा बकाया बिलों में अधिभार पर छूट समेत अन्य लाभ दिए जाते हैं।
पहले लगती थी एक अदालत
कुछ साल पहले वर्ष में एक बार ही राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता था। बाद में इस संख्या को बढ़ाकर 5 कर दिया गया लेकिन फिर वकीलों ने इसकी संख्या सीमित करने की मांग उठाई थी। राष्ट्रीय लोक अदालत की वजह से न्यायालय के नियमित कामकाज के प्रभावित होने का कारण देते हुए इसकी संख्या सीमित करने की मांग की गई थी। जिसे देखते हुए यह संख्या 4 कर दी गई।

More Stories
भोपाल में मामूली विवाद में युवक की हत्या, होटल मालिक को घोंपा चाकू; परिजनों ने थाने का घेराव और चक्काजाम किया
मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश शासन को राशि रू. 8.00 करोड का लाभांश भुगतान किया गया
दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन सोमवार से, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक