भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली और बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है। शनिवार को मंत्रियों को विभाग बांटे जा सकते हैं।
आज होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली और बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है। शनिवार को मंत्रियों को विभाग बांटे जा सकते हैं।मध्य प्रदेश में कुल 30 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जाना है। शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है।
आज CM जाएंगे ओंकारेश्वर
सीएम डॉ मोहन यादव आज खंडवा जाएंगे। जहां वे भगवान ओंकारेश्वर की पूचा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सिंगाजी के दर्शन करेंगे। डॉ यादव हनुवंतियां भी जाएंगे। जहां वे जल महोत्सव में शामिल होंगे।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम
CM सुबह 10:55 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे।
12:30 बजे हनुवंतिया जिला खंडवा के लिए रवाना होंगे।
हनुवंतिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाम 5 बजे हनुवंतिया से सिंगाजी पहुंचकर दर्शन पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम हनुवंतिया में करेंगे।
1 जनवरी को भोपाल आ सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 जनवरी 2024 को राजधानी भोपाल आ सकते हैं। जहां वे साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने गृहमंत्री को आमंत्रित किया है। बीजेपी ने संकल्प पत्र 2023 में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का वादा किया था। इस व्यवस्था में अलग आवेदन किए बिना रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में खरीदार के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा। साथ ही खसरा-नक्शा में भी तुरंत सुधार हो सकेगा।

More Stories
प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड