धार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के धार नगर प्रथम आगमन पर उनका जगह-जगह आत्मीय स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम जी वर्मा व विधायक श्रीमति नीना विक्रम वर्मा जी के धार निवास आगमन पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री नागर सिंह जी चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं केंद्रीय मंत्री व विधायक ने मंत्री श्री नागर से धार जिले के विकास के संबंध में अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान आपके साथ अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता नागर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, संजय वैष्णवआदि मौजूद रहे।

More Stories
श्रीधाम एक्सप्रेस अब एलएचबी रैक से दौड़ेगी, बढ़ी स्पीड के साथ यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
बाबू और अफसर अब नहीं दबा सकेंगे फाइलें, MP वित्त विभाग ने 10 दिन में निपटारा करने की नई गाइडलाइन जारी की
एमपी में सख्त एक्शन का ट्रेंड: 8 कलेक्टर और 7 एसपी पर गिरी कार्रवाई, लापरवाह अफसर रहे सीएम के निशाने पर