रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होंगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाएं कुल 23 दिन चलेंगी। बतादें कि इस बार दसवीं में 3,47,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भरे हैं।
माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। दसवीं में 3,47,000 विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं।

More Stories
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार
सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं