मुंगेली.
मुंगेली में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लंबित धान की बोनस राशि का भुगतान किया गया। इससे जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टेढ़ाधौंरा के रहने वाले किसान विश्वनाथ सिंह को भी धान बोनस के 09 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा की सरकार ने मोदी की गारंटी के जो भी वादे किए थे उसे पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
किसान विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वे 40 वर्षों से खेती-किसानी का काम कर रहे हैं, उनके पिता जी भी खेती-किसानी का काम करते थे। अब वे इस बोनस की राशि से बेटी की शादी धूमधाम से करेंगे। गौरतलब है कि नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की भावनाओं को समझा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश के किसानों के खाते में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लंबित बोनस राशि ऑनलाइन अंतरित किया, जिसमें मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसान भी शामिल हैं।
इन किसानों के खाते में 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई। सरकार के इस निर्णय से किसानों को खेती कार्य के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। किसानों के जीवन में नया उमंग नया उत्साह आएगा। लंबित बोनस राशि मिलने से किसान विश्वनाथ सहित पूरे जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है।

More Stories
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज