देहरादून
नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है। इसी बीच सरकार ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे को 24 घंटे खोलने के आदेश दिए हैं। इसके मुताबिक, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे 24 घंटे खोले जा सकते हैं।
श्रम सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम-2017 के तहत रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा आदि को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दी गई है। सभी प्रतिष्ठानों में दिन और रातों में शर्तों का पालन करते हुए सेवा देने की अनुमति है।

More Stories
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी
गुजरात को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, शिक्षा और महिला-बाल विकास मंत्रियों ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
कॉकपिट में हमले के बाद भी डटे रहे भारतीय पायलट स्मित मछार, UAE ने बहादुरी के लिए किया सम्मानित