कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम होगा। कवर्धा शहर में अगले माह 28 से 30 जनवरी को कथा सुनाएंगे। शास्त्री इससे पहले इसी साल 2023 रायपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं। कवर्धा में होने वाली कथा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को कबीरधाम कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बागेश्वरधाम सरकार के सानिध्य में हनुमान कथा आयोजन समिति की बैठक ली।
कलेक्टर महोबे ने आयोजन समिति को जिला प्रशासन की हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। बैठक में बताया गया कि 28 जनवरी से 30 जनवरी तक कवर्धा की पावन धरा पर बागेश्वरधाम सरकार के सानिध्य में हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक मे कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडौ, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा नायक, आयोजन समिति के संदीप अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, शुभम अग्रवाल उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण
रायपुर में BTI मैदान के पास जमीन पर बनेगा कमर्शियल और आवासीय प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेंगी नई सुविधाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात