कबीरधाम.
कबीरधाम जिला अंतर्गत थाना कुकदूर पुलिस ने मानव तस्करी मामले में पीड़िता की रिश्ते में लगने वाली ममेरी बहन को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी भी दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी सन्नी सूर्या और उसका पिता जयभगवान सूर्या हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। युवती को इन्हीं के पास बेचा गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम दिल्ली-हरियाणा रवाना हुई है।
जल्द ही आरोपी बाप-बेटे की गिरफ्तारी भी होगी। गौरतलब है कि रिश्ते में पीड़िता की बहन लगने वाली आरोपी महिला ने उसे दिल्ली-हरियाणा में रहने वाले सन्नी सूर्या के पास बेच दिया था। जिसका वहां शारीरिक शोषण हुआ था। इस मामले ना सिर्फ बेटा बल्कि उसके बाप ने भी उस लाचार महिला की अस्मत लूटी थी। पांच साल तक वहां पीड़िता बाप-बेटे के शारीरिक,मानसिक प्रताड़ना को झेलती रही। इसी बीच वह मौका पाकर अपने घर कबीरधाम जिला पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। जल्द ही इस मामले को दो मुख्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर! कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी
कचना ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे Arun Sao, बोले- गुणवत्ता में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने किया ऐलान