राजनांदगांव
राजनांदगांव जिम एसोसिएशन के द्वारा पहली बार रविवार को जुंबा कार्निवल का आयोजन चौपाटी रोड सर्किट हाउस के सामने आयोजित किया गया है। जुंबा कार्निवल में रायपुर से जुंबा प्रशिक्षक गोरीशंकर प्रधान और उनकी टीम लोगों को जुंबा के साथ योग और गेम्स के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगी।
इस कार्निवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री मिस पूजा शर्मा (मोहिनी गीत फेम) भी शामिल होंगी। उक्त जानकारी व्यायाम शाला संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष अमित अजमानी ने दी।

More Stories
21 साल की रत्ना बनीं आधुनिक खेती की मिसाल, नए तरीकों से कमा रहीं लाखों रुपए
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
भानपुरी में आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम हेल्थ एटीएम का शुभारंभ