पंजाब
शहीदी सभा के चलते पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार श्री फतेहगढ़ साहिब प्रशासन ने जिले में 3 दिन तक शराब के ठेके बंद रखने का आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब के 3 कि.मी. के दायरे में होटलों में शराब नहीं परोसी जाएगी।
3 दिन तक शराब के ठेके बिल्कुल बंद रखने यानि कि 26 से 28 दिसंबर तक ठेके बंद रहेंगे। शहीदी सभा की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए है। आपको बता दें 28 दिसंबर को छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह का बलिदान दिवस है। इसके चलते सरकार ने पंजाब में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

More Stories
रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA 50% पार होते ही बढ़ी हॉस्टल सब्सिडी, हर महीने मिलेंगे ₹8,437
₹39,000 करोड़ का डिफेंस प्रोग्राम! एयर डिफेंस सिस्टम भी होगा बेअसर, जानें क्यों माना जा रहा है गेमचेंजर
OPS पर सरकार का बड़ा फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प