October 31, 2026

कश्मीर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर.
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार तड़के आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गैंटमुल्ला पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गयी। हमले के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी की पहचान मोहम्मद शफ़ी के रूप में हुई है। वह लगभग एक दशक पहले सेवानिवृत्त हो गए थे।