भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, मौलश्री और सप्तपर्णी के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ कला व्योम फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल सहित सर्वबलबीर राजपूत, डॉ. नरेन्द्र डोडिया, अमित पाले तथा पार्थ मित्तल ने पौध-रोपण किया। कवि चित्रांश खरे ने मुख्यमंत्री के साथ पौधा लगाया और अपना कविता संग्रह "आवाज़ की तासीर" भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ टीकमगढ़ के अंशुल खरे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। यश पाराशर, कपिल रघुवंशी तथा श्रीमती मुन्नी देवी भी पौध-रोपण में शामिल हुई।

More Stories
मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल BMHRC में आई सुपर हाईटेक मशीन, टीबी और कैंसर की जांच-रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार
महाकाल की सवारी में जेबकतरों का आतंक, उज्जैन में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और चेन चोरी