एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य के कई पहलुओं में विशेष रूप से उपयुक्त है, और इसके अनेक लाभ हैं। यह प्राचीन चीनी प्रथा है, जिसमें शरीर के कुछ विशेष बिंदुओं को उंगलियों या अंगूठे से दबाया जाता है। इससे सिरदर्द, कमर और पीठ दर्द, अनिद्रा जैसी कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। एक्यूप्रेशर को वजन कम करने के लिए भी अधिक प्रभावी माना जाता है। यह वास्तविक में भूख, पाचन प्रक्रिया, और मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। एक्यूप्रेशर का अभ्यास करना सरल है, और इसे साइड इफेक्ट्स के बिना घर पर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए शरीर में कौन-कौन से एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबाना चाहिए। टखने के ठीक ऊपर प्रेशर प्वाइंट स्थित होता है। इस प्वाइंट को अंगूठे से पांच मिनट तक दबाएं और फिर दो मिनट रुकें। इससे ब्लड सकुर्लेशन बढ़ता है और शरीर के कई अंग सही तरीके से काम करते हैं।
कान
कान के सामने और जबड़े के सबसे ऊपरी हिस्से पर प्रेशर प्वाइंट होता है। प्रेशर प्वाइंट ढूंढने के लिए जबड़े को ऊपर नीचे करें। जिस प्वाइंट पर प्रेशर देना है वहां सबसे ज्यादा मूवमेंट होगी। इस प्वाइंट को हर दिन एक या दो मिनट तक दबाएं। इससे भूख नियंत्रित होती है और वजन नहीं बढ़ता है।
इनर एल्बो
इनर एल्बो के क्रीज से एक इंच नीचे स्थित प्रेशर प्वाइंट को खोजें। इस प्वाइंट पर रोजाना 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। इससे आंत मजबूत होती है और वजन कंट्रोल होता है।
अंगूठा
अंगूठे के नीचे स्थित प्रेशर प्वाइंट को दबाने से थायरॉयड ग्लैंड उत्तेजित होता है। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। मेटाबोलिज्म बेहतर होने से वजन नियंत्रित रहता है।
कलाई
हथेली से दो इंच नीचे कलाई के बीच में एक्यूप्रेशर प्वाइंट खोजें। इस प्वाइंट को अपने अंगूठे और तर्जनी उंगली से दबाएं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और शरीर पर अतिरिक्त फैट नहीं जमता है।
अपर लिप
नाक और होंठ के बीच स्थित फिल्थ्रम को दबाने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है। इस प्वाइंट को सर्कुलर मोशन में हर दिन 2 से 3 मिनट तक दबाना चाहिए। इससे शरीर का फैट कम होता है।
आईब्रो
आंख और भौंहों के बीच स्थित स्पॉट को रोजाना एक मिनट तक दबाने से वजन कम होता है।
कॉफ
घुटने के लगभग चार इंच नीचे बाहरी कॉफ के आसपास एक्यूप्रेशर प्वाइंट होता है। इस प्वाइंट पर प्रेशर देने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। जब तक आपको इस प्वाइंट पर हल्का दर्द न महसूस होने लगे, तब तक अंगूठे से इसे दबाए रखें। शरीर के विभिन्न हिस्सों में स्थिन इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही वजन भी नियंत्रित रहता है।

More Stories
डर, तनाव और असफलता से मुक्ति चाहते हैं? भगवद गीता के ये 7 श्लोक बदल देंगे आपकी सोच
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से क्यों होते हैं अलग? जानिए और रहें सतर्क
सिर्फ एनीमिया नहीं, जानलेवा भी हो सकता है एप्लास्टिक एनीमिया — आम खून की कमी से कितना अलग है यह रोग?