बच्चों के जन्म-दिवस पर परिजन ने भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री ने लगाए कदंब, करंज और जामुन के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में कदंब, करंज और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विक्रम अवार्डी सत्येंद्र लोहिया, प्रमोद धनेली और राज्य युवा पुरस्कार विजेता डॉ. साक्षी भारद्वाज जैसी युवा प्रतिभाओं ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री को सत्येंद्र लोहिया ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से आरंभ "दिव्यांगजन सशक्तिकरण खेलो यात्रा " के संबंध में अवगत कराया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ दो वर्षीय बालक अपूर्व सिंह के जन्म-दिवस पर उनके माता-पिता अर्जुन सिंह और श्रीमती पूजा सिंह ने भी पौधे लगाए। बालिका अनवी शर्मा के जन्म-दिवस पर उनकी माँ श्रीमती शिल्पी शर्मा तथा दादी श्रीमती उमा शर्मा ने पौध-रोपण किया। राहुल शर्मा तथा श्रीमती कंचन शर्मा ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे रोपे।
पौध-रोपण में सर्वमुकुल कटारे, श्रवण मिश्रा, लोकेश शर्मा, आशीष त्रिपाठी, अमित सक्सेना, हरीश पाटीदार, नरेंद्र मोदी, रोहित शर्मा, सिद्धार्थ भारद्वाज, पारूल अत्री तथा श्रीमती ममता भारद्वाज भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुई।

More Stories
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी