मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। द केरल स्टोरी में अदा शर्मा लीड रोल में हैं, जो हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन का रोल प्ले कर रही हैं। जिनके बाद में फातिमा बनने के सफर को दिखाया गया है।ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अदा शर्मा जो शालिनी उन्नीकृष्णनन बनी हैं वो एक नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी।
लेकिन अब वो फातिमा बा और एक आईएसआईएस टेरर बन गई है, जो अफगानिस्तान जेल में बंद है। उसकी तरह ही 32000 लड़कियां इसकी शिकार हुई है। सभी को किडनैप कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। फिल्म द केरल स्टोरी का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म 05 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
संचिता उगले के निधन के बाद TV इंडस्ट्री पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप
अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया
गदर 25 साल पूरे: डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ये भगवान का आशीर्वाद है