सर्दियों के मौसम में ज्यादतर लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान होते हैं।तो वहीँ कई बार कुछ लोग साल के 12 महीने रुसी से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं। सिर में डैंड्रफ की समस्या बढ़ने से कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और रूखे सूखे बेजान हो जाते हैं। बालों की चमक खो जाती है। साथ ही डैंड्रफ की वजह से लगातार खुजली होने लगती है जिस वजह से स्कैल्प पर फुंसी आने लगती है।अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसे जड़ से ठीक करने के लिए आप यह जादुई नुस्खा आजमा सकते हैं। सदियों पुराना यह नुस्खा आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह काम कर सकता है। क्या है यह नुस्खा चलिए आपको बताते हैं।
कपूर से खत्म होंगे डैंड्रफ
2 रुपए में मिलने वाला कपूर आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।कपूर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं ये बालों में इलास्टीन और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।इसलिए आप डैंड्रफ को दूर करने के लिए नारियल के तेल में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।चलिए आपको बताते हैं डैड्रफ को खत्म करने के लिए आप इनका कैसे इस्तेमाल करें।
नारियल तेल और कपूर का मिश्रण है कारगर
कपूर के एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को हटाने में असरदार हैं। साथ ही यह ब्लड सकुर्लेशन को तेजी से बढ़ाता है और बालों के रूखेपन को कम करता है। वहीँ नारियल का तेल भी स्कैल्प की ड्राइनेस को हटाता है और वहां कूलिंग प्रदान करता है।आधे कप नारियल के तेल में कपूर की 2 गोलियां मिलाएं। कपूर की गोलियों को पीस कर ही नारियल के तेल में मिक्स करें। कपूर घुलने तक नारियल के तेल को गैस पर गर्म करें।
ये है लगाने का तरीका
नारियल और कपूर के मिश्रण से बने इस तेल को सिर की जड़ों पर लगाएं और हलके हाथों से सिर को मसाज दें। कपूर नारियल का तेल लगाने के बाद इसे रात भर रहने दें। सुबह ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐस करने से 1 हफ्ते के अंदर ही आपके सिर से डैंड्रफ गायब हो जायेंगे।

More Stories
डर, तनाव और असफलता से मुक्ति चाहते हैं? भगवद गीता के ये 7 श्लोक बदल देंगे आपकी सोच
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से क्यों होते हैं अलग? जानिए और रहें सतर्क
सिर्फ एनीमिया नहीं, जानलेवा भी हो सकता है एप्लास्टिक एनीमिया — आम खून की कमी से कितना अलग है यह रोग?