खंडवा
जल महोत्सव का आगाज हनुवंतिया में आज 20 दिसंबर से होगा। दो महीने तक चलने वाले इस जल महोत्सव में वाटर स्पोर्टस और क्राफ्ट, फूड बाजार पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, इवेंट कंपनी द्वारा यहां फिल्मी शूटिंग कराए जाने की तैयारी भी की जा रही है। यह आठवां जल महोत्सव रहेगा।
सोमवार को जल महोत्सव को लेकर कलेक्टर अनूपकुमार सिंह ने इवेंट कंपनी के डायरेक्टर प्रणववीर सिंह के साथ बैठक ली। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में कलेक्टर ने महोत्सव की तैयारी पर इवेंट कंपनी से चर्चा की। कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि टेंट सिटी में लगभग 60 फीसद बुकिंग हो चुकी है।
इस बार वाटर एक्टिविटी में स्पीड बोट, लक्जरी बोड, हाउस बोड, बनाना राइडिंग सहित अन्य गतिविधियां रहेंगी। वहीं, रिसेप्शन बोट क्लब, क्राफ्ट बाजार, फूड बाजार, किटी पार्टी, बर्थ-डे पार्टी के लिए भी जल महोत्सव में व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों के लिए डीजे, राक बैंड, कल्चर प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे

More Stories
विद्यार्थी अपने ज्ञान व तकनीक से समस्याओं के समाधान की कला सीखें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल
केंद्रीय जेल इंदौर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में बंदियों ने दी आहुतियां
किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर, मंत्री कुशवाहा ने एमपी एग्रो के अधिकारियों को दिए निर्देश