इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला मानपुर के खुर्द गांव का है।
ग्रामीणों को यहां पर एक कुएं में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तेंदुआ कुएं में कैसे गिरा है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो भी बनाया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

More Stories
एमपी निर्वाचन आयोग ने 3500 अभ्यर्थियों को 2027 नगरीय चुनाव के लिए अयोग्य किया
MP के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी; भोपाल-इंदौर में तेज गर्मी जारी
वन्यजीव संरक्षण में नए आयाम स्थापित कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव