रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी सविता बहन और सोमनाथ भाई सहित अन्य बहनों ने सौजन्य मुलाकात की। ब्रह्माकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री का तिलक कर मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साव और विधानसभा के सभी सदस्यों को राजस्थान के माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गतिविधियों की भी जानकारी दी।

More Stories
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
*भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*
कुलपति डॉ. चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आम के उन्नत किस्मों का रोपण