मुंबई
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने आते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया है। थिएटर्स में चल रही हालिया रिलीज फिल्में गिरते- पड़ते अपनी लागत निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन KKBKKJ आते ही सबकी छुट्टी करने पर उतारू हो गई है। सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का फैंस पिछले एक साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाईजान ने भी समझदारी दिखाई और ईद जैसे बड़े फेस्टिवल पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया। फैंस ने भी अच्छी ओपनिंग देकर सलमान खान की ईद को स्पेशल बना दिया किसी का भाई किसी की जान थिएटर्स में आते ही छा गई है।
21 अप्रैल को रिलीज हुई KKBKKJ ने ओपनिंग डे पर 15.81 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त जंप आया। इसके साथ ही शनिवार को KKBKKJ ने देशभर में 25.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अब किसी का भाई किसी की जान का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान की फिल्म ने पहले वीकेंड पर निराश ना करते हुए अच्छा कलेक्शन किया। KKBKKJ ने रविवार को लगभग 25.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स आफिस पर तीन दिनों में 67.31 की कुल कमाई कर ली है।

More Stories
उज्ज्वल निकम का किरदार निभाने से घबराए थे राजकुमार राव, बोले- ‘जिस चीज से डर लगे, उसे जरूर करना चाहिए’
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’