उज्जैन
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज लगाया जाएगा। महाकाल दर्शन करने आए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने महाकाल मंदिर का ध्वज तथा चांदी का शिवलिंग भेंट किया। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन पश्चात मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचे। यहां गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री का अखाड़े की परंपरा अनुसार रुद्राक्ष की माला पहनाई तथा सफल व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
सीएम ने 145 तीर्थों के जल से किया महाकाल का अभिषेक
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महाकाल दर्शन करने आए डा.मोहन यादव ने 145 तीर्थों के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया। पूजन से पहले महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री को जल प्रदान किया। बताया जाता है तीर्थों के पवित्र जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने से मनुष्य को सर्वत्र विजय की प्राप्ति होती है।

More Stories
भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश