रायपुर
सेंट्रल जेल में कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं। ईडी ने इन्हें कई मामलों पर आरोपी बनाया है। आईटी अफसरों से बदसलूकी और कोल वसूली के मामले में बेंगलुरु में भी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले में पूछताछ के लिए बीते 4 दिन से कर्नाटक पुलिस रायपुर में भटक रही है। कर्नाटक से आई जांच टीम को न ही जेल में सहयोग मिला न ही अस्पताल में। इसलिए उन्हे विशेष अदालत में गुहार लगायी। अब रायपुर की विशेष अदालत ने सेंट्रल जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। बार-बार कर्नाटक टीम को यह कहकर टाला गया कि, कारोबारी की तबीयत ठीक नहीं है। अदालत ने ये भी पूछा है कि कारोबारी को ऐसी कौन सी बीमारी हो गई है, ये भी अदालत को बताएं।

More Stories
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार रहेगा अनिवार्य, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र बोले- आदेश वापस नहीं होगा
सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी