भोपाल
डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में कई मंत्रियों के साथ कल पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई। लाल परेडे ग्राउंड में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 14 दिसंबर को मलमास लगेगा और अगले एक महीने तक शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। ऐसे में 13 दिसंबर को शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। नए सीएम के नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।
मप्र में शपथ समारोह के बाद छत्तीसगढ़ भी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के शपथ समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ भी जाएंगे। पीएम मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भी शामिल होंगे। पीएम मोदी सबसे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे मध्य प्रदेश पहुंचेंगे, जहां मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम को 4 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

More Stories
उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल