नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बेशुमार फैंस हैं। हालांकि, चुनिंदा प्रशंसकों को ही धोनी से मुलाकात और उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। लेकिन धोनी अगर खुद किसी फैन का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंच जाएं तो उसकी खुशी का शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए। ऐसा ही कुछ धोनी ने एक फैन के साथ किया और जिंदगीभर के लिए उसे खुशनुमा यादें दे दीं। धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैन का उसके घर पर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने फैन के ठीक पीछे खड़े हैं और केट काटने के दौरान 'हैप्पी बर्थडे टू यू' बोल रहे हैं। इसके बाद, धोनी फैन को केक खिलाते हैं और फिर दोनों हाथ से उसे पकड़ लेते हैं। धोनी कहते हैं कि अब उसके केक लगाओ, जिसके बाद फैन समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। धोनी का यह वीडियो देखकर लोग पूर्व भारतीय कप्तान की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी यूजर ने धोनी को जमीन से जुड़ा शख्स बताया तो अनेक लोगों ने कहा कि माही का यह फैन इस वक्त दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं।
गौरतलब है कि धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह अब सिर्फ आईपीएल में एक्टिव हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। यह सीएसकी पांचवीं ट्रॉफी थी। धोनी पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। उनके अलावा यह कमाल मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। 42 वर्षीय धोनी अब आईपीएल 2024 में मैदान पर उतरेंगे।

More Stories
IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़
मोहसिन नकवी का सपना चकनाचूर, जन-गण-मन पर सावधान खड़ी रही पाकिस्तान टीम, भारत का दबदबा
रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पूरे किए 10 हजार रन, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा