
गुंटूर
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में रविवार को फिर से भगदड़ मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। इससे पहले बीते दिनों नेल्लोर में भी चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की वजह से आठ लोगों की जान चली गई थी। गुंटूर में पूर्व मुख्यमंत्री नायडू के जनसभा से जाने के बाद भगदड़ मची। इसमें घायल हुए लोगों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करावाया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। टीडीपी ने राशन किट वितरण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग आए थे।
इससे पहले, 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश में नेल्लूर जिले के कांडुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने की घटना से आठ लोगों की जान चली गई थी। विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को जब एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे, तब नहर में गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग सभास्थल पर पहुंच गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी थी और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बंगाल के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
कानून को रास्ता दिखाने वाला बना आरोपी वरिष्ट वकील गिरफ्तार
दुनियाभर के सामने पाकिस्तान की खुलेगी पोल भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल करेगा दुनियाभर का दौरा