रायपुर
हार के बाद पार्टी छोडने का भी सिलसिला शुरू हो गया है कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होने कहा है। मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था।
किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । ततसंबंध में मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा । अत: इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ। अत: मेरा त्याग-पत्र स्वीकृत करे ।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार