नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का अभ्यास मैच के मनुका ओवल के आसपास के क्षेत्र में तेज तूफान के साथ बारिश और बिजली कड़कने के कारण एक दिन पहले ही रोकना पड़ा। शुक्रवार की रात आए तूफान ने पिच के कवर को उड़ा दिया। अंपायरों और टीम के कप्तानों ने शनिवार सुबह पिच का निरीक्षण किया और सुरक्षा कारणों से दिन के खेल को रद्द कर दिया। इससे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
इस मैच में पाकिस्तान के नए कप्तान शान मसूद ने नाबाद 201 जबकि पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 40 रन बनाये। पाकिस्तान के नौ विकेट पर 391 रन (पारी घोषित) के जवाब में प्रधानमंत्री एकादश ने चार विकेट पर 367 रन बनाये। शान मसूद को उनकी इस लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
प्रधानमंत्री एकादश के लिए मैट रेनशॉ ने नाबाद 136 रन बनाये। वह राष्ट्रीय टीम में अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की जगह लेने की दौड़ में शामिल हैं। पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और मोहम्मद वसीम इस मैच् का हिस्सा नहीं थे। यह तीनों गेंदबाज गुरुवार से पर्थ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अंतिम एकादश में शामिल हो सकते है। तीन मैचों की इस टेस्ट श्रृंखला के दो अन्य मुकाबले मेलबर्न और सिडनी में खेले जायेंगे।

More Stories
IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़
मोहसिन नकवी का सपना चकनाचूर, जन-गण-मन पर सावधान खड़ी रही पाकिस्तान टीम, भारत का दबदबा
रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पूरे किए 10 हजार रन, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा