भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यूनेस्को की कार्यक्रम विशेषज्ञ तथा संस्कृति अनुभाग की प्रमुख सुजुन्ही हॉन ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आँवला, जामुन, सप्तपर्णी और करंज के पौधे लगाए। सर्ववैभव साहू, दूपेंद्र झरवड़े और हनी शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। संदीप शर्मा तथा श्रीमती शुभी शर्मा ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। न्याशिस सामाजिक कल्याण समिति भोपाल के सर्वनवीन बोड़के, दीपेश साहू, महादेव पुड़ेल, सुप्रियंका पारखे तथा प्रिया देशमुख ने भी पौधे लगाए।

More Stories
70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची MP सरकार, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
सिंगरौली में बड़ा हादसा: 50 साल पुराना मकान ढहने से पिता-दादी और बेटी की मौत, 5 घायल
देवास TI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी मोहिन की ब्रेन हेमरेज से मौत; मनीष जायसवाल गिरफ्तार