भोपाल
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय पहुंचकर सोलहवी विधानसभा के सदस्य के रुप में अपना पंजीयन कराया। उनके अलावा नागेन्द्र सिंह गुढ़, फुंदेलाल मार्को सहित कई अन्य विधायकों ने भी शुक्रवार को पंजीयन कराया। गुरुवार तक कुल 104 विधायक विधानसभा सचिवालय में अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र बताकर पंजीयन करा चुके है।
शुक्रवार को भी सुबह आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने पंजीयन कराया। विधानसभा पहुंचे प्रहलाद पटेल का विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उनका पंजीयन कर परिचय पत्र बनाने की कार्यवाही की गई। उन्हें रेलवे कूपन, विधानसभा नियमावली सहित अन्य साहित्य प्रदान किए गए।

More Stories
IFA अनुपूरण में देश में तृतीय स्थान, उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए भी मिला राष्ट्रीय सम्मान
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड
डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल बना मध्यप्रदेश : पोषण ट्रैकर ऐप और एफआरएस तकनीक से सुधरा मातृ शिशु स्वास्थ्य : मंत्री भूरिया