चंडीगढ़
हरियाणा के कैथल जिले के RKSD कॉलेज में कानूनी और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बतौर मुख्यातिथि पहुंची और छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर जागरूक किया। रेनू भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव इन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने आए दिन प्यार के नाम पर शारीरिक शोषण की घटना पर सख्त लहजे में कहा कि ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती। ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्याल रखना चाहिए कि वहां आपके साथ बुरा भी हो सकता है।
हरियाणा महिला आयोग ने कहा कि हमारे पास जितने भी मामले आए हैं। इनमें ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के थे। ऐसे केसों में हम ज्यादा इंटरफेयर तो नहीं कर सकते लेकिन फिर भी उन केस को सॉर्ट आउट करने की कोशिश करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप कानून से कहीं ना कहीं जहां-जहां यह मामले सामने आए हैं वहां परिवार भी बिगड़ते हैं और लिव इन रिलेशनशिप कानून के कारण अपराध की संख्या में भी बढ़ोतरी आई है। इसके चलते दो परिवार टूटे हैं इसलिए कानून में बदलाव की जरूरत है।
लड़कियों को दी सलाह
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि अक्सर लड़किया बहुत से मामलों में बयान दर्ज करवाती हैं कि उससे दोस्ती हो गई। उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक में कुछ पिलाया और मेरे साथ बुरा कर्म किया और मेरी वीडियो बनाई। ये बड़ी स्वाभाविक सी बात हो गई है। इसमें गर्ल्स को भी क्या ये नहीं पता है कि जब हम ऐसे स्थान पर जाएंगे तो हम वहां पर हनुमान की आरती करने नहीं जा रहे हैं। जब हम ऐसे स्थान पर जा रहे हैं तो हमारे साथ मित्रता में कुछ ना कुछ गलत भी हो सकता है ये हमें सोचना चाहिए।
कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि जब हम बाकी चीजों में इतना मेच्योर हो गई कि उसे कॉलेज जाने के लिए माता-पिता से क्या कुछ चाहिए और कॉलेज में क्या होता है। 12 वीं के लड़का लड़की को कॉलेज में आते ही ऐसे पंख लग जाते हैं कि उन्हें पता नहीं क्या मिल गया। लड़कियों को लगता है स्कूल ड्रेस से छुट्टी और कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनो। लड़कों को लगता है बस्ते वाला काम खत्म और अब तो मैं हूं, मेरी बाइक होगी और मेरी गर्ल फ्रेंड होगी।

More Stories
अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन