श्रीनगर
घाटी में ठंड बढ़ने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कुपवाड़ा में यह शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 11 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। विभाग ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान है।

More Stories
इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’
Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप
TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में