रायपुर/दिल्ली
चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई और मुख्यमंत्री को लेकर भी अटकलों का दौर चल रहा है और छत्तीसगढ के सिंहासन पर में किसकी ताजपोशी होगी इस पर फिलहाल कुहासा है। लेकिन इसी बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बुलावे पर दिल्ली रवाना हो गये जहां पार्टी की हो रही अहम बैठक में शामिल होंगे।
पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

More Stories
पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा