भोपाल.
लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को जानने के लिए आए डेनमार्क के दूतावास के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं मीडिया सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल, सह संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता एवं सदस्य डॉ. राहुल जैन के साथ प्रदेश कार्यालय का भ्रमण किया और पार्टी पदाधिकारियों से भेंटकर पार्टी की कार्यप्रणाली को समझा। प्रदेश कार्यालय एवं मीडिया सेंटर में प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी का विजन, मिशन, संगठन की कार्यप्रणाली, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनाव संबंधी गतिविधियों को जानने के लिए डेनमार्क के दूतावास के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय और मीडिया सेंटर का दौरा किया। इस दौरान दल में शामिल विजार्क कोफोड, श्वेट्ज एवं ओले ने पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की तथा पार्टी की कार्यप्रणाली को समझा।
प्रदेश कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, पार्टी के चुनाव आयोग एवं समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एस. उप्पल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता सुनेहा बग्गा से भेंट की। वहीं, प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पार्टी की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी क्षमा त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव, मीडिया पैनालिस्ट शिवम शुक्ला, गुंजन चौकसे, सत्येन्द्र जैन से मिले और पार्टी के मीडिया सेंटर की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना।
पार्टी के विदेश विभाग के सह संयोजक डॉ सुधांशु गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की ‘भाजपा को जानो‘ अभियान के तहत है, ताकि विदेशी लोगों को भाजपा के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके। यह अभियान वर्ष 2022 अप्रैल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू किया था। ’भाजपा को जानो’ अभियान के माध्यम से पार्टी विभिन्न देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करती है। साथ ही दुनिया को अपनी विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देने का प्रयास करती है।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
ड्रोन कैमरों ने खोला अवैध गांजे की खेती का राज, पुलिस ने नो-नेटवर्क एरिया से जब्त किए 60 क्विंटल गांजे के 15 हजार पौधे
शाही मस्जिद छत्री चौक उज्जैन के प्रभावित हिस्से को समाज के लोग हटा रहे हैं स्वेच्छा से आमजन किसी भी अफवाह पर नहीं दें ध्यान