जबलपुर
आंध्र प्रदेश से जबलपुर आए एक युवक की कार से पुलिस ने गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कार से नौ किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। वह गांजा कहां से लाया था और किसे डिलेवर करने वाला था, इसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
कार चालक उतरा और भागने लगा
गढ़ा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार पुलिस टीम ने मेडिकल के बड्डा दादा मैदान के पास खड़ी कार एमपी 20 जेड जी 9299 की घेराबंदी की, तो कार चालक उतरा और भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मूलत: आंध्र प्रदेश पश्चिम गोदावरी निवासी बुलराजू गगरा बताया।
नौ किलो 200 ग्राम गांजा रखा मिला
पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें नौ किलो 200 ग्राम गांजा रखा मिला। पूछताछ में बुलराजू ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच से छह साल से शास्त्री नगर के त्रिपुरी वार्ड में रह रहा है और ठेकेदारी करता है। आरोपित से कार व गांजा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

More Stories
आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का आरोप, SDO संजीव शर्मा निलंबित, DFO बनने का रास्ता बंद
व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड से हो रही साइबर ठगी, एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक खाता
मध्यप्रदेश को मिलेगी पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की सौगात, 63,296 करोड़ रुपये होंगे खर्च