बेंगलुरु
क्या था मामला
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की तन्वी (बदला हुआ नाम) एक बीपीओ में काम करती हैं। वह अपने ऑफिस में ही काम करने वाले आदित्य संतोष नाम एक युवक के साथ रिश्ते में थीं। कहा जा रहा है कि रिलेशनशिप के दौरान आदित्य ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें ले ली थीं। दोनों करीब चार महीनों तक रिलेशन में रहे।
यहां लगा झटका
कहा जा रहा है कि तन्वी अपनी तस्वीरें आदित्य के फोन से डिलीट करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने बगैर उसकी जानकारी के फोन उठाया और गैलरी खोली। फोटोज खोलते ही उसके होश उड़ गए, क्योंकि गैलरी में तन्वी समेत अन्य महिलाओं की करीब 13 हजार न्यूड फोटोज थीं। यह पता लगते ही तन्वी ने आदित्य के साथ अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।
क्या कार्रवाई
इसके बाद तन्वी ने अपने दफ्तर में 20 नवंबर को सभी लोगों को सूचित किया। बीपीओ की लीगल हेड अर्चना (बदला हुआ नाम) ने भी आदित्य ने के खिलाफ 23 नवंबर को साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तन्वी को शुरुआत में शक हुआ कि कुछ फोटो मॉर्फ की गई हैं। इधर, कंपनी में काम कर रहीं अन्य महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी की भारत प्रमुख ने अर्चना को पुलिस में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के प्रवक्ता का कहना है, 'इससे अन्य महिलाओं पर भी असर पड़ सकता था। हालांकि, उसने दफ्तर में किसी भी अन्य महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन उसके मंसूबों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर फोटो लीक हो जाते, तो वे सदमे में आ जातीं।' एक पुलिस अधिकारी ने भी बताया है कि आदित्य के खिलाफ पुलिस एक्शन लिया गया है और उसे दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वह इतने फोटोज क्यों रखा था, इसके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमें समय चाहिए। इनमें से कुछ मॉर्फ हैं और कुछ असली है। हम यह भी पता लगा रहा हैं कि क्या उसने इनके जरिए किसी को ब्लैकमेल किया है? उसकी चैट हिस्ट्री और फोन कॉल की भी जांच की जा रही है।'

More Stories
छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी पर 11 वर्षीय ग्रिहिता का परचम, दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
हंता वायरस को लेकर WHO अलर्ट, संक्रमितों के लिए आइसोलेशन अनिवार्य
महाराष्ट्र में मराठी ने बढ़ाई टेंशन, 80 हजार छात्र भाषा विषय में फेल