अयोध्या
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि कई कारोबारी ऐसी पेशकश लेकर VHP के पास आए थे। उन्होंने बताया कि संगठन ने सभी पेशकश को ठुकरा दिया था। उस दौरान बड़ा अभियान चला, जहां 13 करोड़ से ज्यादा परिवारों से चंदा लिया गया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कारोबारियों के नाम बताने से इनकार कर दिया।
उनका कहना है कि इसकी वजह अयोध्या के राम मंदिर से लोगों की भावनाओं को जोड़ना था। उन्होंने कहा कि वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने देशभभर से धन जुटाया। उन्होंने जानकारी दी है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से होने वाले उद्घाटन से पहले परिषद एकबार फिर श्रद्धालुओं तक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा, 'यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि आगामी राम मंदिर को किसी अन्य मंदिर की तरह न रखकर भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में खुद को दिखाए, जिसे पहले मुगलों ने और इसके बाद आजादी के बाद की सरकारों ने इसे तबाह किया।'
उन्होंने कहा, 'मुगलों का मकसद देश के लूटना ही नहीं था, बल्कि हिंदू संस्कृति और अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे स्थानों पर रखे प्रतीकों को तबाह करना था।' उन्होंने बताया कि 'रामत्व' के विचार को फैलाने के लिए संगठन अलग से एक अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद लोगों तक यह विचार लेकर भी पहुंचेगा कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति के अभिषेक के समय अनुष्ठान करें। उन्होंने बताया कि ऐसा वे अपने घरों या मंदिरों में भी कर सकेंगे।

More Stories
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें
LPG पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला! रसोई गैस सप्लाई बढ़ाने के लिए उठाया ऐतिहासिक कदम
WB की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 24 जुलाई को होगी वोटिंग; EC ने जारी किया शेड्यूल